Gold Silver Price Today : मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का रेट 94344 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यह पिछले दिन के रेट 93076 रुपये से करीब 1300 रुपये ज्यादा है। वहीं चांदी की कीमत 94095 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।
ये रेट बुधवार सुबह तक के लिए मान्य हैं, लेकिन दिनभर बाजार में मांग और आपूर्ति के हिसाब से कीमतों में बदलाव होता रहता है। इसलिए सोना या चांदी खरीदने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें।
आज का IBJA द्वारा जारी ताजा रेट:
शुद्धता | सोने का रेट (₹/10 ग्राम) |
24K (999) | ₹94344 |
23K (995) | ₹93966 |
22K (916) | ₹86419 |
18K (750) | ₹70758 |
14K (585) | ₹55191 |
चांदी (999) | ₹94095 प्रति किलो |
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट:
शहर | 22K (₹) | 24K (₹) | 18K (₹) |
चेन्नई | 88560 | 96610 | 72960 |
मुंबई | 88560 | 96610 | 72460 |
दिल्ली | 88710 | 96760 | 72590 |
कोलकाता | 88560 | 96610 | 72460 |
पटना | 88610 | 96660 | 72500 |
जयपुर | 88710 | 96760 | 72590 |
लखनऊ | 88710 | 96760 | 72590 |
गुरुग्राम | 88710 | 96760 | 72590 |
गाजियाबाद | 88710 | 96760 | 72590 |
नोएडा | 88710 | 96760 | 72590 |
अयोध्या | 88710 | 96760 | 72590 |
भुवनेश्वर | 88560 | 96610 | 72460 |
अमरावती | 88560 | 96610 | 72460 |
हैदराबाद | 88560 | 96610 | 72460 |
बेंगलुरु | 88560 | 96610 | 72460 |
गुवाहाटी | 88560 | 96610 | 72460 |
केरल | 88560 | 96610 | 72460 |
चंडीगढ़ | 88710 | 96760 | 72590 |
अहमदाबाद | 88710 | 96760 | 72590 |
जानिए आपके सोने की शुद्धता कितनी है?
सोने की शुद्धता को कैरेट (Carat) में मापा जाता है। बाजार में मिलने वाले सोने के कैरेट के हिसाब से उसकी शुद्धता कुछ इस प्रकार होती है:
- 24 कैरेट = 99.9% शुद्ध (जेवर नहीं बनते)
- 22 कैरेट = 91.6% शुद्ध (गहनों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल)
- 18 कैरेट = 75% शुद्ध
- 14 कैरेट = 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट = 37.5% शुद्ध
ध्यान रखें, 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह नरम होने के कारण इससे गहने नहीं बनाए जाते। इसलिए अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट सोना सबसे बेहतर माना जाता है।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर देखें, ताकि आप ठगी से बच सकें।